rss2
ANANT SOCH LIVE
anantsoch.com · American English
RNI- JHAHIN/2013/51058
rss2 wordpress content slash wfw atom dc sy
- Last post
- Sep 30, 2026
- Posts in 24 h · 7 days · 30 days
- 0 · 7 · 10
- Our last check
- Answering
- Served from
- United States
- Text score at discovery
- 4,347
- Format
- rss2
- Features in the feed
- content, slash, wfw, atom, dc, sy
- Community
- wordpress
Posts
What our queue read from this feed. Open one to read it here, or go to the site that published it.
- इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन, धनबाद ने हार्ड कोक उद्योग की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज
Sep 30, 2026 · original
कोयला नीति, एफएसए, ई-ऑक्शन व अवैध खनन पर जताई चिंता; केंद्र व राज्य सरकार से ठोस पहल की मांग -हरिहर नाथ त्रिवेदी धनबाद। इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन, धनबाद ने अपने अस्तित्व के 93वें वर्ष में प्रवेश करते हुए कोयला एवं हार्ड कोक उद्योग के समक्ष उत्पन्न विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों पर चिंता जताई। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), बीसीसीएल तथा राज्य सरकार से हार्ड कोक उद्योगों को पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण कोकिंग कोल उपलब्ध कराने और कोयला वितरण व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.एन. सिंह के अस्वस्थ रहने के कारण अध्यक्षीय भाषण एस.के. सिन्हा ने दिया। उन्होंने एसोसिएशन की लंबी यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन वर्ष 1933 से लगातार उद्योग जगत के हितों के लिए कार्य करता आ रहा है। कोयला खदानों के राष्ट्रीयकरण के बाद बदली परिस्थितियों में भी एसोसिएशन ने उद्योगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। एस.के. सिन्हा ने कहा कि धनबाद और आस - एफसीआई के चावल लदे ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत के बाद सड़क जाम
Sep 30, 2026 · original
टीम अनंत सोच धनबाद :धनबाद में तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही ने एक बार फिर एक बुजुर्ग की जान ले ली। धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ स्थित भगत जी मंदिर के समीप एफसीआई के चावल लदे ट्रक की चपेट में आने से 70 वर्षीय साइकिल सवार सुरेश चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और ट्रक में तोड़फोड़ की। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि डहुआटांड़ के कटिहार मार्केट निवासी सुरेश चौरसिया रात करीब 9:45 बजे साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मनईटांड़ भगत जी मंदिर के समीप एफसीआई का चावल लदा ट्रक उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसा इतना भीषण था कि सुरेश चौरसिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही धनसार थाना सहित आसपास के कई थानों की पु - विश्व हृदय दिवस पर इमेजिका डायग्नोस्टिक्स में जागरूकता कार्यक्रम
Sep 29, 2026 · original
मीडिया कर्मियों की हुई नि:शुल्क कैल्शियम स्कोरिंग जांच, विशेषज्ञों ने बताए हृदय रोग से बचाव के उपाय टीम अनंत सोच धनबाद। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर धैया स्थित इमेजिका डायग्नोस्टिक्स में हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को हृदय रोग के बढ़ते जोखिम, शुरुआती पहचान और आधुनिक जांच तकनीकों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मीडिया कर्मियों के लिए कोरोनरी आर्टरी कैल्शियम स्कोरिंग (CAC Scoring) की नि:शुल्क जांच भी की गई। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर विश्व हृदय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सूरज एच. चवन ने कहा कि हृदय रोग अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं है। बदलती जीवनशैली, शारीरिक गतिविधियों की कमी, धूम्रपान, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और पारिवारिक इतिहास जैसे कारण कम उम्र में भी हृदय रोग का खतरा बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोनरी धमनियों में एथेरोस्क्लेरोटिक प्लाक का - MMDR और लेबर कोड के खिलाफ सीटू का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम भेजा जाएगा ज्ञापन
Sep 29, 2026 · original
टीम अनंत सोच धनबाद: केंद्र सरकार के MMDR और लेबर कोड कानूनों के विरोध में मंगलवार को सीटू के नेतृत्व में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में मजदूरों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में शामिल होकर इन कानूनों के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू के धनबाद जिला अध्यक्ष ने किया। सीटू नेताओं ने केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि MMDR कानून के जरिए झारखंड की खनिज संपदा पर नियंत्रण बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना था कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और खनन एवं उत्पादन बढ़ाने के नाम पर यहां के संसाधनों के दोहन का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कोयला मजदूर जमीन के भीतर से कोयला निकालकर देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। सीटू ने सरकार की नीतियों को मजदूरों के अधिकारों के लिए चुनौती बताया। सं - टुंडीमें हाथियों का तांडव, सहायक अध्यापक की कुचलकर मौत
Sep 29, 2026 · original
गुलियाडीह गांव में देर रात घुसा हाथियों का झुंड, घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश टीम अनंत सोच धनबाद: धनबाद से सटे टुंडी क्षेत्र के गुलियाडीह गांव में सोमवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के हमले में एक सहायक अध्यापक की कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरजा मुर्मू के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड पिछले दो-तीन दिनों से पीरटांड़ क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। बराकर नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण हाथियों का झुंड नदी पार नहीं कर पा रहा था। सोमवार रात झुंड गुलियाडीह गांव पहुंच गया और गिरजा मुर्मू तथा उनके भाई के घर के हाते में लगी मकई की फसल को रौंदने लगा। हाथियों को गांव से दूर भगाने के लिए गिरजा मुर्मू ने टायर जलाकर शोर मचाया। शोर सुनकर हाथियों का मुख्य झुंड कुछ दूरी तक चला गया। उन्हें लगा कि सभी हाथी वहां से निकल चुके हैं। इसी दौरान अंधेरे में छिपे एक-दो - बाल विवाह सामाजिक और कानूनी अपराध, बच्चों को शिक्षित कर बनाएं आत्मनिर्भर
Sep 28, 2026 · original
टीम अनंत सोच धनबाद: बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के तत्वावधान में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। झारखंड सांस्कृतिक रंगमंच के कलाकारों ने नाटक के जरिए बाल विवाह के दुष्परिणामों और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से बताया कि जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए, उस उम्र में विवाह कर देना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कम उम्र में शादी का असर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और मानसिक विकास पर भी पड़ता है। नाटक के दौरान बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों के प्रति भी लोगों को सचेत किया गया। बताया गया कि बाल विवाह में शामिल होने वाले अन्य लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसमें अभिभावकों के साथ बाराती, विवाह कराने वाले पंडित या काजी तथा आयोजन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। कलाकारों ने बाल विवाह क - हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट के हास्य उत्सव में गूंजे ठहाके
Sep 28, 2026 · original
देश के चर्चित हास्य कवियों ने प्रस्तुतियों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया टीम अनंत सोच धनबाद: धनबाद क्लब के ओयस्टर हाॅल रविवार की शाम हास्य और व्यंग्य से सराबोर रही। हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट की ओर से आयोजित “हास्य उत्सव – हास्य कवियों के संग” में देश के चर्चित हास्य कवियों ने अपनी रचनाओं और चुटीले अंदाज से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा सभागार तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। दीप प्रज्वलन में शिव बालक सिंह, अनंत नाथ सिंह, ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय आनंद, सचिव राकेश शर्मा, सीताराम सिंह, महेश मोदी, महेश प्रधान, जय प्रकाश अग्रवाल, डॉ. संगीता करण, धनबाद क्लब के सचिव बसंत हेलिवाल एवं दीपक सोनी सहित अन्य लोग शामिल रहे। इसके बाद हास्य कवियों ने मंच संभाला। सम्पत सरल, सरदार मनजीत सिंह और अमित शुक्ला ने अपनी हास्य कविताओं, व्यंग्य और चुटीली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर तक हंसाया। सम्पत सरल ने - चुनाव आयोग के खिलाफ भाकपा माले का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Sep 26, 2026 · original
टीम अनंत सोच धनबाद: धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर शनिवार को भाकपा माले और आयशा छात्र संगठन से जुड़े छात्र-छात्राओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कथित चुनावी अनियमितताओं की जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाकपा माले नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए। नेताओं का आरोप है कि इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद देश में मतों की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और इसे किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश के नागरिकों को मतदान का अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आरोप लगाया गया कि आज इसी लोकतांत्रिक अधिकार को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। माले नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए पार्टी के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, उस प्रदर्शन के दौरान पार्टी महास - बरटांड़ में शुरू हुई आधुनिक फूड बॉक्स चौपाटी
Sep 26, 2026 · original
एक ही परिसर में मिलेगा देश के अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों का स्वाद………….. नगर निगम की पहल से बना नया फूड जोन, परिवार और दोस्तों के साथ उठाएं लजीज व्यंजनों का आनंद………….. टीम अनंत सोच धनबाद: धनबाद के बरटांड़ में शहरवासियों को खान-पान का नया ठिकाना मिल गया है। नगर निगम की ओर से यहां आधुनिक फूड बॉक्स चौपाटी तैयार की गई है। खास बात यह है कि एक ही परिसर में लोगों को अलग-अलग राज्यों के मशहूर व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। फूड बॉक्स चौपाटी का उद्घाटन धनबाद के मेयर संजीव सिंह, झरिया विधायक रागिनी सिंह और नगर निगम आयुक्त आशीष गंगवार ने संयुक्त रूप से किया। बरटांड़ में तैयार की गई इस आधुनिक चौपाटी में कई आकर्षक फूड स्टॉल बनाए गए हैं। यहां बिहार के प्रसिद्ध लिट्टी-चोखा से लेकर दक्षिण भारत के डोसा और इडली सहित कई तरह के व्यंजन उपलब्ध होंगे। इस फूड जोन की खासियत यह है कि स्वाद के शौकीनों को अलग-अलग व्यंजनों के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाने की जरूरत नहीं होगी। एक ही परिसर में कई तरह के खान - आईआईटी-आईएसएम धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का आगाज
Sep 25, 2026 · original
घटते भूजल स्तर और संरक्षण की चुनौतियों पर विशेषज्ञों ने किया मंथन देशभर से वैज्ञानिक, शोधार्थी और जल विशेषज्ञ सम्मेलन में जुटे टीम अनंत सोच धनबाद: धनबाद स्थित आईआईटी-आईएसएम में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन की शुरुआत हुई। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से वैज्ञानिक, शोधार्थी और भूजल विशेषज्ञ शामिल हुए। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान भूजल के लगातार गिरते स्तर, जल पुनर्भरण, भूजल की मात्रा और गुणवत्ता के साथ-साथ इसके सतत और बेहतर उपयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि तेजी से कम होता भूजल स्तर आने वाले समय के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि भूजल सीमित प्राकृतिक संसाधन है और इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास के साथ लोगों में जागरूकता जरूरी है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में देश के विभिन्न आईआईटी और विश्वविद्यालयों से विशेषज्ञ, स्पीकर्स और स्कॉलर्स पहुंचे हैं। विशेषज्ञ अपने शोध और अनुभवों के माध्यम से भूजल के रिचार्ज, उसकी उप
Discovered by the rss-feed-index crawler, which checks each feed at most once a month.
Same record as JSON: https://api.agentalog.com/api/feeds/fd_anantsoch_com_596ca03e7d45a92a. More from this site: anantsoch.com in the Feeds tab.